जातक कथा: लक्खण मृग की कहानी | The Story Of The Two Deer In Hindi

प्राचीन समय की कहानियाँ हमें जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सिखाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है मगध जनपद के जंगल में रहने वाले हिरणों के समूह की। यह कहानी हमें बुद्धिमानी और सूझबूझ का महत्त्व समझाती है।

जातक कथा: लक्खण मृग की कहानी | The Story Of The Two Deer In Hindi

कई वर्षों पहले मगध जनपद नामक एक नगर हुआ करता था। उसी के पास एक घना जंगल था, जहां हजार हिरणों का एक समूह रहा करता था। हिरणों के राजा के दो पुत्र थे, जिनमें से एक का नाम लक्खण और दूसरे का काला था। जब राजा बहुत वृद्ध हो गया, तो उसने अपने दोनों बेटों को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और हिरणों का समूह दो हिस्सों में बाँट दिया। दोनों के हिस्से में 500-500 हिरण आए।

लक्खण और काला के उत्तराधिकारी बनने के कुछ दिन बाद मगधवासियों के लिए खेतों में लगी फसल काटने का समय आ गया था। किसानों ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों के पास कई तरह के उपकरण लगा दिए और खाइयों का निर्माण करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही हिरणों के राजा ने दोनों बेटों को अपने-अपने समूह के साथ दूर सुरक्षित पहाड़ी इलाके में जाने के लिए कहा।

पिता की बात सुनते ही काला तुरंत अपने समूह के साथ पहाड़ी की ओर निकल गया। उसने जरा भी नहीं सोचा कि दिन के उजाले में लोग उनका शिकार कर सकते हैं, और वास्तव में हुआ भी यही। रास्ते में कई हिरण शिकारियों का शिकार बन गए। वहीं, लक्खण बुद्धिमान मृग था। उसने अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में पहाड़ी की ओर निकलने का फैसला किया और सभी सुरक्षित पहाड़ी तक पहुंच गए।

कुछ महीने बाद जब फसल कट गई, तब लक्खण और काला वापस जंगल लौट आए। दोनों समूह के साथ वापस लौटे, तो उनके पिता ने देखा कि लक्खण के समूह के सारे मृग साथ हैं और काला के समूह में हिरणों की संख्या कम थी। इसके बाद सभी को लक्खण की बुद्धिमत्ता के बारे में पता चला और सभी ने उसकी प्रशंसा की।

कहानी से सीख:

कोई भी काम करने से पहले सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए, तभी सफलता मिलती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

  1. कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
  • कहानी का मुख्य संदेश है कि किसी भी काम को करने से पहले उसकी योजना बनानी चाहिए और सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए।
  1. लक्खण और काला में क्या अंतर था?
  • लक्खण बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाला था, जबकि काला ने बिना सोचे-समझे काम किया जिससे उसे नुकसान हुआ।
  1. हिरणों के राजा ने अपने बेटों को क्या सलाह दी?
  • हिरणों के राजा ने अपने बेटों को सलाह दी कि वे अपने-अपने समूह के साथ सुरक्षित पहाड़ी इलाके में चले जाएं।
  1. काला के समूह को क्या नुकसान हुआ?
  • काला के समूह के कई हिरण दिन के उजाले में यात्रा करने के कारण शिकारियों का शिकार बन गए।
  1. लक्खण की बुद्धिमत्ता का प्रमाण क्या है?
  • लक्खण ने रात के अंधेरे में यात्रा करने का फैसला किया, जिससे उसका समूह सुरक्षित पहाड़ी तक पहुंच गया और कोई भी हिरण शिकारियों का शिकार नहीं बना।
Scroll to Top